शुक्रवार, 28 जून 2019

क्यों भयभीत है हर इंसान


पढ़ोगे तो बढ़ोगे


शिक्षा की कमजोर नीतियाँ


बदलता परिवेश और दृष्टिकोण


गुरुवार, 27 जून 2019

वर्धा हिंदी शब्दकोश में मेरा सहयोग

वर्धा हिंदी शब्दकोश
प्रधान संपादक
    राम प्रकाश सक्सेना
सहायक संपादक
    शोभा पालीवाल
तकनीकी सहयोग
    जगदीप सिंह दांगी
सन् : 2013
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा
संपादक मंडल
    निर्मला जैन
    गंगा प्रसाद विमल
    उमाशंकर उपाध्याय
    कुसुम बाँठिया
    नरेंद्र व्यास
विशेष सहयोग
• अखिलेश कुमार
• अनवर अहमद सिद्दीकी
• अनामिका
• अनिल कुमार दुबे
• अनिल कुमार पांडे
• अनिल कुमार राय
• अनुपमा
• अमरेंद्र कुमार शर्मा
• अर्चना त्रिपाठी
• अविचल गौतम
• अशोक कुमार
• अशोक नाथ त्रिपाठी
• आशुतोष कुमार
• एच. ए. हुनगुंद
• करुणा उमरे
• कुणाल
• कृष्ण कुमार सिंह
• गिरीश पांडे
• गिरीश प्रमोद राव कठाणे
• चंदन सिंह
• ठाकुर दास
• त्रिभुवन नाथ शुक्ल
• देवराज
• धनजी प्रसाद
• धीरेंद्र राय
• धूपनाथ प्रसाद
• नितिन रामटेके
नीरज भारद्वाज
• नेहा
• परिमल प्रियदर्शी
• पीतांबर ठाकवानी
• पुरंदरदास
• प्रवीण कुमार पांडेय
• प्रशांत खत्री
• प्रीति सागर
• बीर पाल सिंह यादव
• बृजेश कुमार यादव
• भरत कुमार
• मधुप्रिया पाठक
• मनोज कुमार पांडेय
• मोहिनी मुरारका
• राम शरण जोशी
• रामानुज अस्थाना
• रूपेश कुमार सिंह
• ललित कुमार शुक्ल
• विजय कुमार कौल
• वी. रा. जगन्नाथन
• शंभु गुप्त
• शशिभूषण सिंह
• शाहिद पठान
• शिल्पा
• श्रीनारायण सिंह
• संजय कुमार
• सपना तिवारी
• सलाम अमित्रा देवी
• साधना सक्सेना
• सुधीर जिंदे
• सुबच्चन पांडेय
• सुरेश शर्मा
• सूरज प्रसाद पालीवाल
• सोनू जेसवानी
• सौरभ कुमार
• हनुमान प्रसाद शुक्ल
• हरप्रीत कौर
• हिमांशु रंजन
• हिमांशु वाजपेयी

तुलसी की शक्ति है रामभक्ति


बुधवार, 26 जून 2019

जन का मन और मंथन है मीडिया


भारतीयता की छाप हाइकु-संग्रह (नीलू गुप्ता)


भारतीयता की छाप हाइकु-संग्रह (नीलू गुप्ता)


डॉ. सुधांशु कुमार शुक्ला
भारतीयता की जड़ें वट वृक्ष के रूप में किस प्रकार फैली हुई हैं, यह बात प्रवास के समय मुझे समझ में आई। वास्तव में भारतीय संस्कृति की अनवरत बहती मंदाकिनी तन और मन को किस प्रकार पवित्र करती है यह बात हर मानव को समझनी चाहिए। अगर आज कोई प्रवासी साहित्यकार यह कहता है कि आज विश्व को भारत की जरूरत है, तो यह कोई सामान्य बात नहीं है। पिछले कई सालों से प्रवास में रहते, उनके कायदे कानूनों का आदर करते हुए, देश और संस्कृति को मन में संजोए हुए, कार्य करने वाली लेखिका नीलू गुप्ता जी का 'गगन उजियारा' हाइकु-संग्रह पढ़ने का सुअवसर प्राप्त हुआ। लेखिका कैलिफोर्निया में विश्व हिंदी दूत के नाम से जानी-मानी जाती हैं। साहित्य की विधा में वह सकारात्मक सोच, विश्वबंधुत्व की बात मात्र न लिखकर-कहकर, अपितु जिंदादिली से जीवन जीने में विश्वास रखती हैं।
जापान के साहित्य की यह विधा बहुत पुरानी है। जापानी संत कवि बाशों द्वारा प्रतिष्ठित सम्मानित जीवन दर्शन की यह विधा जापान की सीमाओं को लाँघती-पार करती हुई, भारत में आई। रवीन्द्रनाथ टैगोर, अज्ञेय, सत्यभूषण वर्मा आदि कुछ साहित्यकारों ने इस विधा में हाथ आजमाया।
हाइकु की पहली पंक्ति में 5 अक्षर, दूसरी पंक्ति में 7 अक्षर और तीसरी पंक्ति में 5 अक्षर अर्थात् कुल 17 अक्षरों का जोड़ हाइकु कहलाता है। हर पंक्ति संक्षिप्तता में पूर्ण है अन्य पंक्ति का आलंबन लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस विधा को गागर में सागर भरने की विधा कहते हैं। भारतीय छंद-योजना की परंपरा की तरह यह वार्णिक छंद योजना सी लगती है। यह वार्णिक अर्थात् अक्षरों का योग अतुकांत है, जबकि भारतीय काव्यशास्त्रीय छंद योजना प्राचीन और तुकांतवादी है। नीलू गुप्ता का गगन उजिराया हाइकु संग्रह 2018 में प्रकाशित हुआ। इसमें सहज सरल भाषा में 13 विषयों पर हाइकु लिखे गए हैं। इस संग्रह का नाम स्वतः अपनी सार्थकता का बोध कराने में समर्थ है। गगन तक प्रकाशमय, धरती से आकाश तक अनन्त सीमाओं को छूते हुए, मानवता को बचाए रखने की सीख यह संग्रह देता है, सात समुद्र पार आकर, हजारों मील दूर आकर, भौतिक सुखों को पाकर, मानवता, शांति, भाई-चारे को बनाए रखने का बोध यहाँ मिलता है। बिटिया नामक शीर्षक के हाइकु देखकर आप दंग रह जायेंगे। बिटिया केवल बिटिया है, कहीं की भी हो, वह आँखों का नूर और दिल का टुकड़ा होती है। इस सच्चाई और सत्य की अनुभूति का किस प्रकार संक्षिप्तता पूर्ण, सार्थक बना दिया है, जो इस प्रकार हैः-
बिटिया तो हैं,
महता गुलाब
महके घर.....(पृष्ठ-11)
ˣ   ˣ   ˣ
घर की लक्ष्मी
मेरी बिटिया रानी
खूब सयानी... (पृष्ठ-12)
ˣ   ˣ   ˣ
कीर्ति पताका
जग में फहराये
आसमाँ छुए..... (पृष्ठ-12)
ˣ   ˣ   ˣ
आँखों का नूर
है दिल का सुकून
प्यारी बिटिया.... (पृष्ठ-15)
ˣ   ˣ   ˣ
साँसों में बसी
दिल की धड़कन
मेरी बिटिया... (पृष्ठ-19)
ˣ   ˣ   ˣ

इस प्रकार बिटिया किस प्रकार से जन्म से लेकर मरण तक विभिन्न रूपों में बँटी, अपने पापा को ही केवल समझने वाली सच्चाई से परिचित होती है। वह अपने एवं सास-ससुर के संबंधों को जोड़ने का कार्य करती है। हर संबंधों को निभाते हुए, जमीं से आसमान को छूना चाहती है। पुरखों के आशीर्वाद से, सत्कर्मों के पुण्य से, बलवान भाग्य से बेटियाँ मिलती हैं। इन्हें समझना, इनकी कद्र करना, इन्हें आगे बढ़ाकर ही आकाश में प्रकाश होगा। ऐसे भावों को प्रकाशित करना और वो भी मात्र 17 अक्षरों में बहुत बड़ी बात है। 51 हाइकु में बिटिया के विभिन्न छवियों को चित्रित किया गया है। दूसरा शीर्षक माँ है। माँ की महिमा, माँ का स्वरूप अद्वितीय है। माँ के चरणों में जन्नत, माँ का आँचल सब संतापों की दवा है। इन भावों की अभिव्यक्ति कितनी सहज ढंग से है, देखने योग्य है।
कृपा सागर
तुम बिन है सूना
मेरा सागर..... (पृष्ठ-22)
 ˣ   ˣ   ˣ
तेरी महिमा
मण्डित है जगत
माँ तू है महान... (पृष्ठ-22)
ˣ   ˣ   ˣ
माँ अनमोल
माँ जग में है नहीं
तोलन हार... (पृष्ठ-23)
ˣ   ˣ   ˣ
माँ तेरी छाँव
बरगद सी फैली
सदा सुखद... (पृष्ठ-23)
ˣ   ˣ   ˣ
चंदा चाँदनी
अमृत बरसाये
माँ की मूरत... (पृष्ठ-24)
ˣ   ˣ   ˣ

इस प्रकार कोई भी सुख माँ से बड़ा नहीं है, संपदा-विपदा आने पर सदा माँ ही याद आती है। उम्र के हर पड़ाव पर, हर विपदा में माँ ही सबसे पहले निकलता है। माँ का शरीर रहे ना रहे, हर समय उसकी याद में आँखों से आँसू जरूर बह जाते हैँ। उसके बिना तीज त्योहार फीके लगते हैं। माँ तेरा ऋण चुकाना किसी के बस की बात नहीं। मनुष्य तो क्या भगवान भी नहीं चुका सकते, तू खुद ही उसका अवतार है।
पूजा आरती
सब तेरे अर्पण
तू ही वन्दन... (पृष्ठ-31)
ˣ   ˣ   ˣ
जन्म दायिनी
कर्तव्यपरायणा
शक्तिवाहिनी... (पृष्ठ-36)
ˣ   ˣ   ˣ

माँ का विकल्प कोई दूसरा है ही नहीं। 142 हाइकु में माँ की महिमा का अद्भुत वर्णन देखने को मिलता है।
दिवाली विषय पर लिखे गए हाइकु दीपावली के प्रकाशमय वातावरण के साथ तन और मन को प्रकाशित करने की प्रेरणा देते हैं-
दीप आलोक
आलोकित करता
तन और मन
ˣ   ˣ   ˣ  
तमस मिटे
राग द्वेष कलुष
सभी हो दूर... (पृष्ठ-52)
ˣ   ˣ   ˣ
लक्ष्मी, गणेश, ऋद्धि, सिद्धि की पूजा के साथ-साथ दीपक की महत्ता का वर्णन अद्भुत हैः-
दीये ने दिया
बहुत कुछ दिया
दिया ही दिया
ˣ   ˣ   ˣ
मनसा वाचा
कर्मणा संग करे
पवित्र कर्म... (पृष्ठ-54)
ˣ   ˣ   ˣ
परहिताय
दीपक सच्चा योगी
निष्काम जले... (पृष्ठ-63)
ˣ   ˣ   ˣ
दीप जलाना
अंधकार भगाना
कहाँ मना है
ˣ   ˣ   ˣ
वसुधा सारी
रोशनी में नहाई
झिलमिलाई... (पृष्ठ-50)
ˣ   ˣ   ˣ

करवा चौथ विषय पर भी बहुत सुंदर ढंग से भारतीय परिवार में इस पर्व को मनाने की पद्धिति का वर्णन किया है। भारतीय नारी के जीवन में, इस पर्व की महत्ता और पवित्रता को दर्शाया गया है। पत्नी का पूरे दिन उपवास, साज-सिंगार के साथ पाकशाला में स्वादिष्ट व्यंजनों की तैयारी में लीन पत्नियाँ बड़े हर्ष-चाव से मनाती हैं। पति भी अपनी मनमोहनी को देख मंद-मंद मुस्कराते हैं-
प्रीत की रीत
दुल्हनीया है सजी
माँग सिंदूर
ˣ   ˣ   ˣ
करवा पूजें
सहेलियन संग
सुहाग माँगे
ˣ   ˣ   ˣ
प्रीति बंधन
आँखिया मुस्कराये
मन लहराये... (पृष्ठ-84)

माँग सुहाग
सिंदूर की लाज
पति का लाड़... (पृष्ठ-84)

चौथ माता से
पिया की लम्बी उम्र
खुशियाँ माँगू... (पृष्ठ-87)

नूतन वर्ष पर सबको राष्ट्र भावना से उद्बोधित करने का प्रयास किया गया है-
राष्ट्रीय प्रेम,
मन मं सर्वोपरि
विद्यमान हो
ˣ   ˣ   ˣ
उत्साहित हो
साहसी बनें सब
उन्नति करें
ˣ   ˣ   ˣ
घर-घर में
गीता परायण हो
शुद्ध विचार... (पृष्ठ-95)
ˣ   ˣ   ˣ

सीमा प्रहरी जवानों की महिमा का सुन्दर वर्णन किया गया है, उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता-
स्वर्ग से बड़ी
जननी जन्मभूमि
जानी तुमने... (पृष्ठ-105)
ˣ   ˣ   ˣ
धन्य धरती
धन्य माँओं की कोख
धन्य धन्य है... (पृष्ठ-106)
ˣ   ˣ   ˣ
दीपक की महत्ता अद्भुत दर्शायी गई हैः-
अकेला दीप
अंधियारे से लड़ा
फड़फड़ाया
ˣ   ˣ   ˣ
बुझने से पूर्व
हँसा खिलखिलाया
शान्त हो गया
ˣ   ˣ   ˣ
संदेश दिया
डरना ना किसी से
जान दे देना... (पृष्ठ-107)
ˣ   ˣ   ˣ
मानव हित
तिल तिल जलना
दीप की सीख
ˣ   ˣ   ˣ
उजियारा दे
झिलमिलाता दीप
धरा सजाये... (पृष्ठ-109)
ˣ   ˣ   ˣ
डालर की चका चौंध, अमेरिका की सुख-सुविधाएँ और भारतीय संस्कृति का मोह, जननी, जन्मभूमि से अलगाव के दर्द को दर्शाते हाइकु दिल को छूने वाले हैं-
डालर एक
रूपये हैं पचास
वाह रे वाह
ˣ   ˣ   ˣ
खनखनाता
कुबेर का खजाना
अपने हाथ... (पृष्ठ-111)
ˣ   ˣ   ˣ

संगी न साथी
दूर देश अपना
मन भ्रमित
ˣ   ˣ   ˣ
दोनों संस्कृति
इक दूजे से भिन्न
समझें कैसे... (पृष्ठ-112)
ˣ   ˣ   ˣ

जड़ें गहरी
भूलें नहीं संस्कृति
जग महके... (पृष्ठ-118)
ˣ   ˣ   ˣ

इस प्रकार कवयित्री नीलू गुप्ता के काव्य-संसार में भारतीय संस्कृति कूट-कूट कर दिखलाई पड़ती है। एक तरफ जननी जन्मभूमि का आकर्षण है, तो दूसरी तरफ विश्वबंधुत्व की भावना है। यद्यपि दोनों का महत्व उनकी दृष्टि में एक समान है। वे भारतीय मेधा और राष्ट्रीय चेतना की संवाहिका हैं, तो कर्म स्थली कैलिफोर्निया में उदार चरितानाम् वसुधैव कुटुम्बकम् की ज्योति जलाकर, भारतीय ऋषि-मुनियों की ज्योति को प्रज्वलित किए हुए हैं। किसी भी विषय को वह सहजता से मानवता की ओर जोड़ लेती हैं, यह उनके असाधारण व्यक्तित्व की देन है, जिसके कारण हाइकु जैसी विधा को भी सुंदर, सार्थक तरीके से सारगर्भित कर दिया है। उनका प्रयास सराहनीय  एवं प्रशंसनीय तो है ही, साहित्य में एक अमूल्य निधि भी रहेगा। कहीं भी विधान टूटने नहीं पाया है, ना ही अधूरी अभिव्यक्ति रही है।

डॉ. सुधांशु कुमार शुक्ला
आई.सी.सी.आर.
चेयर हिंदी,
वार्सा यूनिवर्सिटी,
वार्सा पोलैंड
+48579125129

रविवार, 2 जून 2019

जयशंकर प्रसाद की कहानियों की समीक्षा

                                                     
पुरस्कार
प्रसाद की कहानियों में देशप्रेम, ऐतिहासिकता और मानव संघर्ष आदि का वर्णन हमें दिखाई देता है। पुरस्कार कहानी प्रेम और मुक्ति चेतना का विकास करके लिखी गई कहानी है। कहानी की शुरआत कोशल के प्रसिद्ध परम्परागत उत्सव से होती है, जिसमें राजा किसी भी कृषक की जमीन को बोने के लिए चुनता है और उसे उपहार स्वरूप स्वर्ण मुद्रा देता है। इस वर्ष  मधूलिका की जमीन ली जाती है। मधूलिका वीर सेनापति सिंहमित्र की कन्या होती है। राजा बड़ा खुश होता है क्योंकि सिंहमित्र ने मगध के साथ युद्ध में विजय दिलाई थी। लेकिन मधूलिका राजा का उपहार लेना स्वीकार नहीं करती और अपनी भूमि पर काम करना चाहती है। इन सभी बातों को दूर खड़ा कोशल का राजकुमार अरूण देख रहा था। मधूलिका को दूसरी जगह भूमि दे दी जाती है और वहीं पर अपना गुजर बसर करती है। इसी दौरान उसका परिचय अरूण से होता है, वह नहीं जानती यह युवक कौन है और किस उद्देश्य से मेरे पास आया है।
अरूण राजा से मधूलिका की जमीन वापस दिलाने की बात भी कहता है। दोनों ही युवा है मधूलिका अरूण के बीच प्रेम हो जाता है। लेकिन दोनों ही मर्यादा में रहते हैं। मधूलिका को धीरे-धीरे अरूण की वास्तविकता का पता चल जाता है कि वह मगध पर आक्रमण कर उसे अपना गुलाम बनाना चाहता है और अपनी हार का बदला लेना चाहता है। मधूलिका भी वीर स्वर्गीय सिंहमित्र की कन्या थी। उसने प्रेम से बड़ा देशप्रेम सोचा और अरूण को सेना के हाथों पकड़वा देती है। अरूण को प्राण दंड़ दिया जाता है। वीर कन्या मधूलिका की बड़ी जय जयकार होती है। राजा ने पुरस्कार देने के बारे में पूछा तो मधूलिका ने कहा- मुझे कुछ न चाहिए। अरूण हँस पड़ा। राजा ने कहा- नहीं मैं तुझे अवश्य दूंगा। माँग ले। मधूलिका कहती है- तो मुझे भी प्राण दण्ड मिल। -कहती वह बन्दी अरूण के पास जा खड़ी होती हुई।
1.       देशप्रेम
2.       ऐतिहासिकता
3.       मानव संघर्ष
4.       मुक्ति चेतना
5.       सच्चा प्रेम (अधूरा प्रेम)

6.       नारी जीवन




                                                आकाशदीप

कहानीकार के रूप में भी जयशंकर प्रसाद मानव-मन की भावनाओं को चित्रित करने में सफल रहे हैं। इनकी कहानी आकाशदीप भी इस भावना से अलग नहीं है। नाटककार होने के नाते, वे कहानी में भी कई बार नाटक का पुट भर देते थे, इस कहानी में भी प्रसाद बड़े ही नाटकीय ढंग से भाव तथा अनुभूतियों को साकार बनाने का सफल प्रयास किया है। बुद्धगुप्त को जलदस्यु और चम्पा को बंदिनी कहकर प्रसाद ने पाठक को उस मूल संवेदना के साथ जोडा़ है जिससे पता चलता है कि मानव के आचरण और व्यवहार को प्रेम तथा त्याग के रास्ते पर चलाकर काफी बदला जा सकता है। आकाशदीप कहानी प्रेमकथा होते हुए भी इसमें उससे ऊपर उठकर सेवाभाव और मानव प्रेम है। कहानी की नायिका चंपा आजीवन भूले-भटके नाविकों को राह दिखाने और दस्यु बुद्धगुप्त की याद में ऊँचे स्तंभ पर दीप जलाती रहती है।
कहानी में दिखाया गया है कि प्रेम किस प्रकार कर्म पर विजय प्राप्त कर लेता है। जलदस्यु बुद्धगुप्त को दुर्दान्त बनाने में परिस्थितियों की अहम भूमिका थी अन्यथा वह भी क्षत्रिय था। अब जलपोतों को लूटना और विरोध करने वालें की नृशंस हत्या कर देना, उसका कर्म बन चुका था। चम्पा अपनी माँ की मृत्यु के बाद अपने पिता के साथ पोत पर ही अपने पिता से साथ रहने लगी जिसका उसने बार-बार उल्लेख भी किया है। ''पिता इसी मणिभद्र के यहाँ प्रहरी का काम करते थे। माता का स्वर्गवास हो जाने पर मैं भी पिता के साथ नाव पर ही रहने लगी। आठ वर्ष से समुद्र ही मेरा घर है।'' एक बार जलदस्युओं ने उसके पिता के जलपोत पर हमला किया। अन्य प्रहरियों के साथ उसके पिता भी हत्या हो जाती है।
मणिभद्र की कुदृष्टि चम्पा पर पड़ती है और वह उसे बन्दी बना लेता है। उसी जहाज पर बन्दी बुद्धगुप्त भी था जो मौका लगते ही चतरुाई से बन्धनमुक्त हो जाते हैं। जैसे ही चम्पा बुद्धगुप्त को देखती है तो समझ जाती है यही जलदस्यु मेरे पिता की मौत का कारण है। बुद्धगुप्त से घृणा करने लगती है।  इस बीच उनकी नाव एक सुनसान द्वीप से जा टकराती है। बुद्धगुप्त उस द्वीप का नाम चम्पाद्वीप रख देता है और चम्पा को समझाता है कि वह उसके पिता की मौत का कारण नहीं है। इससे चम्पा के प्रेम में और वृद्धि होती है। बुद्धगुप्त चाहता है कि परिणय के बाद दोनों स्वदेश वापस लौटें। लेकिन चम्पा इंकार कर देती है और बताती है कि वह संसार से विरक्त हो चुकी है।
एक दिन जब वह नीले समुन्द्र में जलते दीपों की परछाईं और उनकी चमक देखती है तो उसे अपनी माँ की याद आ जाती है। वह बुद्धगुप्त को जलते दीपक के सम्बन्ध में बताती है कि इसमें किसी के आने की उम्मीद भरी हुई है। चम्पा कहती है कि जब मेरे पिता समुन्द्र में जाया करते थे तो मेरी माँ ऊंचे खंभे पर दीपक जलाकर बांधा करती थी जिससे संदेश मिलता था कि कोई घर पर इंतजार कर रहा है इसलिए मैं भी निरन्तर आकाश के छितराये तारों की चमक समुन्द्र-जल में देखती हूँ।
वह बुद्धगुप्त का प्यार छोडऩे के लिए तैयार हो जाती है लेकिन द्वीप के लोगों का विकास करने के लिए अपनी कृतव्य-भावना पर अडिग रहती है। साथ ही कहानीकार प्रसाद ने द्वीप-निवासियों द्वारा उसके प्रति श्रद्धा एवं विश्वास का भाव दिखाकर उसे उत्साहित करने का प्रयास किया है।

कहानी के अंत में प्रसाद द्वारा कहे गए वाक्य ने कहानी की मूल संवेदना को स्पष्ट करने प्रयास किया है- 'यह कितनी ही शताब्दियों पहले की कथा है। चम्पा आजीवन उस द्वीप-स्तम्भ में आलोक जलाती ही रही। किन्तु उसके बाद भी बहतु दिन, द्वीपनिवासी, उस माया-ममता और स्नेह-सेवा की देवी की समाधि-सदृश उसकी पूजा करते थे।एक दिन काल के कठोर हाथों ने उसे भी अपनी चंचलता से गिरा दिया।' कहानी अपने व्यापक कलेवर में राष्ट्रप्रेम, मानवीय प्रेम, सच्ची सेवा भावना, त्याग, करूणा आदि न जाने कितने ही गुणों को अपने में समाये हुए है। 

गुण्डा

बीसवीं सदी की शुरुआत में जब भारतवर्ष में अग्रेंजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही थी, उस समय लगभग सभी लेखक और कवि अपने शब्दों में क्रांति भर कर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे थे। इन जोशीली कविताओं और कहानियों को पढ़कर लोगों के अंदर राष्ट्रवाद की भावना ओत-प्रोत होने लगती थी। इसी दौर में छायावाद और राष्ट्रवाद को एक सूत्र में बांधते हुए आम जनमानस के दिलों में जयशंकर प्रसाद अपनी अमिट छाप छोड़ी। इसी दौर में लिखी  उनकी एक कहानी है गुण्डा' । विचार करें तो गुण्डा एक नकारात्मक शब्द है लेकिन इस रचना में गुण्डा का एक सकारात्मक किरदार है, जिसका नाम है नन्हकू सिंहगुण्डा' कहानी में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ चल रहे संघर्षों को दर्शाया है। जयशंकर प्रसाद ने उस वक्त अपने लेखनी की ताकत दिखाई जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था। उस समय लोग ठीक से लिख नहीं पाते थे, ऐसे समय में प्रसाद ने भारत के गौरवशाली इतिहास की परंपरा का वर्णन करते हुए लोगों को देश प्रेम से जोड़ा। जयशंकर प्रसाद की कहानी गुण्डाहिन्दी की श्रेष्ठ कहानियों में स्थान रखती है। इस कहानी की कथा वाराणसी के तत्कालीन परिवेश पर आधारित है। ईसा की अठारहवी शती के अन्तिम भाग में समस्त न्याय आरै विद्यावाद को शस्त्र-बल के समक्ष परास्त होते देख एक नवीन सम्पद्राय वर्ग को प्रसाद ने उल्लेख किया है, जिन्हें कांशी के लागे गुण्डासमझते हैं। उनका धर्म वीरता था जिसका प्रदर्शन वे अन्याय, अत्याचार के विरुद्ध निर्बल और असहाय की रक्षा करते थे। ऐसे ही एक पात्र नन्हकू सिहं का इस कहानी में जिक्र है, जो काशी के प्रतिष्ठित जमीदांर बाबू निरजंन सिहं का वीर पत्रु है। जीवन के किसी अलभ्य अभिलाषाके पूर्ण न  होने पर वह मानसिक चाटे से घायल हो जाता है, परन्तु स्वाभिमान के साथ निभर्य हाकेर अपने साथियों को लकेर काशी की गलियों में घमूता रहता है। वहीं की एक तवायफ की लडक़ी - दलुरी को नन्हकू और राजमाता पन्ना के प्रेम का पता होता है। लेकिन वह कहीं भी बताती नहीं है। पन्ना अपने पत्रु राजा चतेसिहं के साथ काशी के आतंक पूर्ण भय और सन्नाटे के माहौल में कैद कर ली गई है। जब दुलारी के माध्यम से नन्हकू सिंह को इस बात की जानकारी मिलती है, तो उसका मन अधीर हो उठता है। वह अपनी जान पर खेलकर अपने साथियों के साथ उन्हें उस कैद से आजाद करने के लिए निकल पडत़ा है। वहाँ पहुँचकर वह अपने प्रयास में सफल हाता है। वह स्वयं खडा़ होकर अविचलित भाव से तलवार चलाता हुआ दुश्मन से राजमाता आरै राजपरिवार की रक्षा करता हुआ अपने प्राणों की आहुति दे देता है। कहानी प्रेम, त्याग, देशभक्ति, राष्ट्रवाद आदि सभी गुणों से भरी हुई है।

बेड़ी
जयशंकर प्रसाद की कहानियों में प्रेम, विश्वास, राष्ट्रभक्ति आदि कितने ही गुण दिखाई देते हैं। लेकिन इन सब बातों से परे प्रसाद की कहानियों में बालमन, बाल-मनोविज्ञान, बालचेष्टा आदि बालक को केन्द्र में रखकर कितने ही पक्ष दिखाई देते हैं। बेड़ी प्रसाद की ऐसी ही कहानी है, जिसमें अंधे पिता की सेवा, पुत्र द्वारा पिता की बातों को मानना तथा  उनका कर्तव्य पालन, बचपन छोड़ पारिवारिक जिम्मेदारी निभाना आदि कितने ही पक्ष कहानी में उभरकर आए हैं।
लेखक सड़क पर भीख माँगते अंधे व्यक्ति को देखता है उसके साथ उसकी लाठी पकड़े एक लड़का दिखाई देता है। कुछ दिनों बाद अंधा अकेला दिखाई देता है, बात जानने पर पता चलता है कि लड़का घर छोड़कर भाग गया और भीक्षा में मिलने वाले पैसे से कुछ पैसे बचाकर रख लेता था, उन पैसों को भी ले उड़ा। लेकिन फिर सड़क पर एक दिन अंधा और उसके साथ लड़का दिखाई देता है, जानने के बाद पता चलता है कि वह भागा नहीं था, बल्कि बाबा कि सेवा के लिए काम ढूँढने के लिए शहर गया था सो वापस आ गया। लेकिन अबकी बार बच्चा न भागे इसके लिए अंधे ने बच्चे के पैरों में बेड़ी बाँध दी है, जिससे उसे चलने में तकलीफ भी होती है। उसी समय सड़क पार करते समय एक तेज गति से आती कार बच्चे से टकराई, बच्चा दौड़ न सका, क्योंकि पैरों में बेड़ी बँधी थी। मूक दर्शक भीड़ कह रही थी, हत्य़ारे ने बेड़ी पहना दी है, नहीं तो क्यों चोट खाता! बुड्ढे ने कहा- काट दो बेड़ी बाबा, मुझे न चाहिए। और मैंने हत्बुद्धि होकर देखा कि बालक के प्राण-पखेरू अपनी बेड़ी काट चुके थे।


छोटा जादूगर
बाल साहित्य के रूप में छोटा जादूगर एक सफल रचना है। उसी को यहाँ अपनी दृष्टि से देखने का प्रयत्न कर रहा हूँ। माना जाए तो इस बाल साहित्य में जयशंकर खुद एक पात्र हैं, जो उस बालमन को पढने का प्रयत्न कर रहे हैं। छोटा जादूगर प्रसाद की ऐसी ही कहानी है, जिसमें बीमार माँ की सेवा, पुत्र द्वारा माँ की बातों को मानना तथा उनका कर्तव्य पालन, बचपन छोड़ पारिवारिक जिम्मेदारी निभाना आदि कितने ही पक्ष कहानी में उभरकर आए हैं। कहानी के आरंभ में ही प्रसाद सारी घटना को खोलकर रख देते हैं कि यह बालक जादूगर कैसे बना, ''मनुष्यों की भीड़ से जाड़े की सन्ध्या भी वहाँ गर्म हो रही थी। हम दोनों शरबत पीकर निशाना लगाने चले। राह में ही उससे पूछा-‘‘तुम्हारे और कौन हैं?’’ खिला-पिला कर पहले जयशंकर प्रसाद उसका विशवास जीतते हैं, इसके बाद अपनी इस जिज्ञासा को शांत करते हैं कि यह लड़का यहाँ अकेले क्यों आया है? उसे शांत करने में वे सफल हो जाते हैं. वे उससे पूछते हैं कि – ‘‘माँ और बाबूजी.’’,‘‘उन्होंने तुमको यहाँ आने के लिए मना नहीं किया?’’,‘‘बाबूजी जेल में है.’’,‘‘क्यों?’’,‘‘देश के लिए।’’-वह गर्व से बोला.,‘‘और तुम्हारी माँ?’’,‘‘वह बीमार है.’’,‘‘और तुम तमाशा देख रहे हो?’’ उसके मुँह पर तिरस्कार की हँसी फूट पड़ी. उसने कहा-‘‘तमाशा देखने नहीं, दिखाने निकला हूँ। कुछ पैसे ले जाऊँगा, तो माँ को पथ्य दूँगा। मुझे शरबत न पिलाकर आपने मेरा खेल देखकर मुझे कुछ दे दिया होता, तो मुझे अधिक प्रसन्नता होती।’’
कहानी अपने छोटे से कलेवर में बहुत सारे प्रश्नों को एक साथ लेकर चलती नज़र आती है। कहानी के केन्द्र में बालक है लेकिन लेखक का उद्देश्य उससे बहुत ऊपर दिखाई पड़ता है। यहाँ जाति, धर्म से ऊपर देश को दिखाया गया है। इस संवाद के माध्यम से सारी बात खुलकर सामने आ जाती है।
मैंने पूछा-‘‘कौन?’’,‘‘मैं हूँ छोटा जादूगर।’’और अंतत: उस छोटा जादूगर को इस विश्व का सबसे बड़ा जादूगर अपना जादू दिखा देता है। उसके जादू से उसकी माँ की साँसे थम सी जाती हैं। माँ और पुत्र की ममता का वह नज़ारा बहुत दर्दनाक था। पर बड़े लोग इस हकीकत को जानते हैं कि बड़ा जादूगर पूरे जीवन अपना जादू दिखाते हुए, उस पात्र का अंत भी कर देता है।
कहानी देशभक्ति, बालमन, पारिवारिक स्थिति, माता-पिता सेवा, आर्थिक कमजोरी और राष्ट्र की स्थिति को दिखाती नज़र आती है। कहानी में जयशंकर प्रसाद ने एक निराश्रित बालक के बालमन को पढने में सफलता प्राप्त की है। कहानी को पढ़ते हुए या तो हम अपने बचपन में खो जाते हैं, या अपने आस-पास में खेलते हुए बच्चों के वातावरण में। यही प्रसाद की सफलता का मापदंड है। कहानी के छोटे-छोटे संवाद कौतुहल पैदा करते हैं और पाठक के सामने रोचक ढंग से उजागर हो जाते हैं।

विरामचिह्न


विरामचिह्न कहानी भारतीय गाँवों में फैले जातिवाद को दिखाती है। लेखक ने कहानी में बड़े ही मर्मस्पर्शी तरीके से इसमें जातिवाद, ऊँच-नीच, वृद्ध समस्या, ग्रामीण जीवन, रीति-रिवाज, मंदिर में अछूतों के प्रवेश पर रोक आदि कितनी ही समस्याओं को एक साथ उजागर किया है। कहानी अपने छोटे से कलेवर में बंधी हुई है। मंदिर के बाहर एक गरीब अछूत बुढ़िया फल बेच रही होती है लेकिन कोई उसके फल नहीं खरीदता है। तीन दिन से न तो उसके फल बिके है और न ही तीन दिन से उसने कुछ खाया है वह अपने सड़े से एक केले को उठाती है और मंदिर के बाहर से ही भगवान की ओर उसे अर्पण करके खा लेती है, क्योंकि निम्न जाति को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाता था।
बुढ़िया का बेटा राधे जवान है और तेज स्वभाव का है, वह माँ से कहता है सभी घर चले गए तू यहाँ क्यों बैठी है। जब खाने को ही नहीं है तो देवता का क्या करना। बुढ़िया जैसे ही घर पहुँचती है तो वहाँ मंदिर का पुजारी, महंत जी के जमादार कुंज ने बुढ़िया को आवाज लगाई और बताया कि कल तेरा बेटा कुछ अछूतों को लेकर मंदिर में प्रवेश करना चाहता है, उसे समझा देना वह ऐसा ना करे वरना परिणाम अच्छा न होगा। यह कहकर वह चला गया। बुँढ़िया ने राधे को समझाया की वह ऐसा ना करे लेकिन राधे मानने वाला नहीं था। अगले दिन मंदिर के बाहर ऊँच वर्ग के लोग और निम्न जाति के लोग जो राधे के साथ आए थे आमने-सामने हो गये। राधे जैसे ही मंदिर में जाने के लिए आगे बढ़ा किसी ने राधे के सिर पर करारी चोट दी। राधे वहीं गिर पड़ा बाकि लोग भाग गये। पुलिसा आयी लेकिन कुछ नहीं हुआ। बुढ़िया यह सब देख रही थी। राधे का शव देहलीज के समीप रख दिया गया। बुढ़िया ने देहलीज पर सिर झुकाया पर वह सिर उठा न सकी। मंदिर में घुसनेवाले अछूतों के आगे बुढ़िया विरामचिह्न सी पड़ी थी।
 महात्मा गांधी जी ने अछूतोद्धार आंदोलन चलाया था और उन्हें हरिजन कहा। इससे उनमें आत्मसम्मान की भावना जाग उठी। उन्होंने समझ लिया कि मंदिर में प्रवेश कर भगवान की मूर्ति के दर्शन करना उनका अधिकार है। इसी विषय को लेकर प्रसाद जी ने शायद इस कहानी की रचना कर दी थी। कहानी में दलित विमर्श, जातिगत भेद भाव, आस्था और विश्वास, वृद्ध समस्या, ऊँच-नीच का भेद भाव आदि कितने ही विषयों पर प्रकाश डाला गया है।



स्वाभिमान


प्रसाद कहानी कला में मँजे हुए कलाकार कहे जा सकते हैं। उन्होंने हर एक विषय पर अपने लेखनी चलाई और समाज को जागृत किया। स्वाभिमान कहानी वृद्ध समस्या, स्त्री विमर्श, आत्मसम्मान, गरीबी, ग्रामीण रहन-सहन आदि कितने ही विषय एक साथ लेकर हमारे सामने आती है। कहानी में बुढ़िया के साथ उसकी बेटी भी दिखाई गई है, जो काम करती है लेकिन बुढ़िया को यह पसंद नहीं है कि बेटी की कमाई खाऊँ। वह जिस किसी से भी मिलती काम के लिए कहती। बाबू रामनाथ ने बुढ़िया को दुकान पर काम के लिए रख लिया। बुढिया झाड़ू लगाती और बिखरे सामान को ठीक जगह पर रखती, लाल मिरच फटकनी पड़ती आदि काम करती। कुछ समय तो ऐसे ही बिता लेकिन जैसे-जैसे समय बिता उसका शरीर अब जवाब देने लगा। बाबू रामनाथ ने उसे पेंशन देने की कही और घर पर रहने की सलाह दी। यह सब सुनकर बुढ़िया के स्वाभिमान को ठेस लगी और पेंशन लेने से पहले ही अक्षयलोक को पहुँच गयी। बाबू रामनाथ ने पेंशन का पैसा उसके दाह-कर्म में लगा दिया।

कहानी वृद्ध समस्या, स्त्री विमर्श, स्वाभिमानी जीवन, गरीबी का चित्रण, सामाजिक सरोकार, रीति-रिवाज और परंपरा आदि कितने ही विषयों पर प्रकाश डालती है।