गुरुवार, 3 मार्च 2016

हिंदी साहित्य का इतिहास लेखन परंपरा


हिन्दी साहित्य का इतिहास सन् रचना और रचनाकार महत्वपूर्ण बिन्दू
1839 पहला भाग 1847 दूसरा भाग
 रचना- 'इस्तवार द ला लितरेत्यूर ऐन्दुई ऐ ऐन्दुस्तानी' दूसरा नाम- हिंदवी और हिन्दुस्तानी साहित्य का इतिहास रचनाकार- गार्सा द तासी 
 इसमें वर्णानाक्रमानुसार हिन्दी-उर्दू के रचनाकारों का परिचय रहा।
 इसमें 738 कवियों-रचनाकारों का परिचय था।
 इसमें 72 हिन्दी के थे।  तासी उर्दू के प्रोफ़ेसर थे।
 फ्रांस की राजधानी पेरिस में लिखा गया।
 यह फ्रैंच भाषा लिखा गाया है।

1848 रचना- तबकातुशुआस या तजकिरा-ई-शुअरा-ई- हिन्दी रचनाकार- मौलवी करीमुद्दीन
  1004 रचाकारों का परिचय  62 हिन्दी रचाकारों को स्थान दिया।  रचाकारों के जन्म-मरण के साथ काव्य-संग्रहों के नाम देने का प्रयास किया गया।  मौलवी ने चंद, खुसरो, कबीर, जायसी, तुलसी के कालक्रम का चिंतन किया।
1878 रचना- शिव सिंह सरोज रचनाकार- शिव सिंह सेंगर 
  इसमें 1003 कवियों का परिचय।  687 कवियों की तिथि दी गई है।  इसकी रचना कालिदास हजारा पर हुई है। (कालिदास त्रिवेदी)

1889 रचना- द मॉर्डन वर्नाक्युलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान रचनाकार- सर जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन 

 सरोज को आधार बनाया  काल विभाजन का प्रथम प्रयास हुआ।  952 कवियों का परिचय रहा।  इसे पहला सटीक हिन्दी साहित्य का इतिहास कहा जा सकता है।

1913 रचना- मिश्र बंधु विनोद रचनाकार- श्याम बिहारी मिश्र, शुकदेव बिहारी मिश्र, गणेश बिहारी मिश्र (मिश्र बंधु) 
 इसमें 4591 कवियों का समावेश है।  काल विभाजन को नया रूप दिया गया।  तीन भागों में हिन्दी साहित्य का इतिहास प्रकाशित हुआ।  हिन्दी नवरत्न इन्हीं तीनों भागों का पूरक है।

1929 रचना- हिन्दी साहित्य का इतिहास रचनाकार- आचार्य रामचन्द्र शुक्ल 
 यह मिश्र बंधु विनोद पर आधारित है।  साहित्य का कालक्रमानुसार विभाजन।  इसमें प्रत्येक कवि की रचना के उदाहरण प्रस्तुत किए गए।  प्रत्येक देश का साहित्य वहाँ की जनता की चित्तवृत्ति का संचित प्रतिबिंब होता है।
 1930 रचना- हिन्दी भाषा और इतिहास रचनाकार- डॉ. श्याम सुंदर दास
  1930 रचना- हिन्दी साहित्य का विवेचनात्मक इतिहास रचनाकार- डॉ. सूर्यकान्त शास्त्री
  1930 रचना- हिन्दी भाषा और उसके साहित्य का विकास रचनाकार- अयोध्यासिंह उपाध्याय हरिऔध 
 1931 रचना- हिन्दी साहित्य का इतिहास रचनाकार- डॉ रमाशंकर शुक्ल रसाल
  1938 रचना- हिन्दी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास रचनाकार- डॉ. रामकुमार वर्मा
  1973 रचना- हिन्दी साहित्य का इतिहास संपादक- डॉ. नगेन्द्र
  डॉ. नगेन्द्र दिल्ली विवि में हिन्दी विभागाध्यक्ष रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें